सीएमडी का वक्‍तव्‍य




अध्‍यक्ष एवं प्रबन्‍ध निदेशक का वक्‍तव्‍य

महोदय,

मैं, आपकी कंपनी की 8वीं वार्षिक आम बैठक में आप सब का स्‍वागत करता हूँ।

 आपको सूचित करते हुए मुझे अपार प्रसन्‍नता हो रही है कि परियोजना का कार्य  अपने चरम सीमा पर है तथा आज की तिथि तक लगभग 73% भौतिक प्रगति प्राप्‍त कर ली गई है । नाभिकीय द्वीप भवन  में सिविल से संबंधित संरचनात्‍मक कार्य पूरा कर लिया गया है तथा  फिनिशिंग का कार्य प्रगति पर है।

 प्रापण से संबंधित चुनौतीपूर्ण नाभिकीय उपकरण जैसे भाप जेनेरेटर एवं द्वितीयक सोडियम पंप और अतिरिक्‍त आनत ईंधन अंतरण मशीन (आईएफटीएम) का निर्माण का कार्य पूरा कर लिया है और कार्यस्‍थल पर प्राप्‍त कर लिया गया है। जहां तक स्‍थापना कार्य का संबंध है, दो भाप जेनेरेटर सफलतापूर्वक यथास्‍थान स्‍थापित कर दिए  गए हैं। विशाल व्‍यास वाले जटिल रिएक्‍टर उपकरण जैसे तापीय बाधिका, समाकलित ग्रिड प्‍लेट-प्राथमिक पाइप संयोजन, आंतरिक वेसल एवं रूफ स्‍लैब का कार्य  इस वर्ष सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है । चार डीज़ल जेनेरेटर के  के स्‍थापना का  कार्य पूरा कर लिया गया है । 6.6 केवी स्‍विचगीयर पैनल एवं दो बैटरी बैंक के स्‍थापना का कार्य पूरा कर लिया  है।

 रॉ वाटर/फायर वाटर पंप हेतु अधिचालन के पूर्व का कार्य प्रारंभ हो गया है । गैस रोधित स्‍विचयार्ड (जीआईए) में सभी 13 बेज का उच्‍च बोल्‍टेज परीक्षण का कार्य पूरा हो गया है । आईजीसीएआर में अतिरिक्‍त आईएफटीएम के हवा में पचास चक्र के लिए  परीक्षण कार्य को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है ।

 एफबीआर 1 एवं 2 हेतु परियोजना पूर्व क्रियाकलाप आरंभ हो गया है। भू-तकनीकी अन्‍वेषण, समुद्र तल बाथोमीट्री, मृदा  अन्‍वेषण, योजना अभिन्‍यास एवं कार्यस्‍थल समायोजन कारखाना  के अवधारणात्‍मक डिज़ाइन संबंधित कार्य पूरा कर लिया गया है।

 सामंजस्‍यपूर्ण कर्मचारी संबंध परियोजना में विद्यमान रहा। किसी प्रकार की औद्योगिक अशांति के कारण एक भी मानव-दिवस की हानि नहीं हुई।

सभी व्‍यवहारों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयत्‍न जारी है। कंपनी सूचना का अधिकार से संबंधित सभी प्रश्‍नों का उत्‍तर देती रही है।

 कंपनी अपने सामाजिक उत्‍तरदायित्‍वों के प्रति सचेत है तथा मुख्‍य रूप से स्‍वास्‍थ्‍य रक्षा, शिक्षा, अवसंरचना एवं पर्यावरण पर आधारित विविध प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम चलाकर आस-पास के गांव के लोगों के रहन-सहन  में गुणवत्‍ता एवं  सुधार लाने  हेतु प्रयासरत है।    

 परमाणु ऊर्जा आयोग (एईसी) ने वर्ष 2009 में निगम प्रशासन पर आधारित दिशानिर्देंश जारी किए हैं।

निगम प्रशासन के महत्‍व को समझते हुए, भाविनि जो कि एक गैर-अधिसूचित सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है एईसी द्वारा जारी उक्‍त दिशानिर्देशों का अनुपालन करती है।

मैं,परमाणु ऊर्जा विभाग, भारत सरकार के अन्‍य मंत्रालयों एवं विभागों,योजना आयोग, परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड को उनके द्वारा प्रदत्‍त  सहयोग के लिए आभार प्रकट करता हूँ। मैं, इंन्दिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केन्‍द्र , एनपीसीआईएल , भाभा परमाणु अनुसंधान केन्‍द्र, नाभिकीय ईंधन कॉम्‍पलेक्‍स, भारी पानी बोर्ड, इलेक्‍ट्रानिक्‍स कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड एवं परमाणु ऊर्जा विभाग की  अन्‍य इकाईयों द्वारा पीएफबीआर के कार्यान्‍वयन के लिए दिए गए उत्‍कृष्‍ट सहयोग के लिए धन्‍यवाद करता हूँ। मैं, संविधिक लेखापरीक्षक एवं भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक का उनके द्वारा प्रदत्‍त  सेवाओं और मूल्‍यवान  सुझावों के लिए आभारी हूँ ।

 मैं,बोर्ड के निदेशकों, प्रत्‍येक कर्मचारी, सहयोग देने वाले उद्योगों एवं परामर्षदाताओं और आपकी  कंपनी के अन्‍य शेयरधारकों को  हार्दिक धन्‍यवाद देता हूँ। 

 मैं, अब वर्ष 2010-11 के लिए निदेशकों की रिपोर्ट एवं लेखा परीक्षित लेखों को, आपके विचार तथा अंगीकरण के लिए प्रस्‍तुत करता हूँ।

                                                                                                                 

                                     (डॉ. एस.के जैन)

                                अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक

 

स्‍थान : चेन्‍नै

दिनांक :  4 जुलाई 2011

 
Prev
   
सभी अधिकार सुरक्षित - भाविनि, कल्‍पाक्कम.    |   उदघोषक